बाइक सवार भाई-बहन की जंगली सुअर से टक्कर:बलौदाबाजार के पलारी में हादसा, दोनों घायल, सुअर की मौत; कांग्रेस नेत्री ने पहुंचाया अस्पताल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हादसा हुआ। बाइक से यात्रा कर रहे भाई-बहन की जंगली सुअर से टक्कर हो गई। हादसे में सुअर की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार आशीष जांगड़े (20) और उनकी बड़ी बहन घायल हो गए। दोनों ग्राम चक्ररवा कसडोल के रहने वाले हैं। वे रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम कुसमी के पास खेत से एक जंगली सुअर अचानक सड़क पर आ गया। सुअर से टकराने के बाद भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे वहां से गुजर रही थीं। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। एएसआई राजेश कुमार सेन ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। वन विभाग की टीम ने मृत सुअर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर जंगली जानवर सड़कों पर आ जाते हैं। इससे हादसे होते हैं। पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय तलाश रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *