कोरबा जिले में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और उसके नए साथी को ब्लेड से मारा है। 19 जुलाई की शाम टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड पर दोनों बस से उतरे ही थे कि आरोपी मनोज सारथी (23 साल) ने दोनों पर हमला कर दिया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों को एक साथ देखकर वह बौखला गया था और बिना किसी बात के मारने लगा। गटना में सूरज नगेसिया (22 साल) लहूलुहान हो गया वहीं बीच-बचाव में 21 साल की युवती की उंगली कट गई। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, युवती कापू थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह पहले मनोज की गर्लफ्रेंड थी। पुलिस ने मनोज सारथी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… एक्स-बॉयफ्रेंड ने नाबालिग के सीने पर मारा चाकू:बोला-किसी और का होने नहीं दूंगा, जान से मारने की दी धमकी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। पढ़ें पूरी खबर…


