बाइक से गिरकर दो घायल, भर्ती

गढ़वा | गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर टेढ़ी हरैया गांव के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गए। घायलों में पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार पिता वीरेंद्र यादव एवं मेदिनीनगर निवासी 27 वर्षीय रंजन कुमार पिता कइल भुइयां शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से मेदिनीनगर से गढ़वा आ रहे थे। इस दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ी हरैया गांव के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *