राजपुर | राजपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सीजी 30 सी 1334 पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पिठ्ठू बैग से बिना दस्तावेज के 45 नग अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार मूल्य करीब 5,800 रुपए है। आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद और ओमप्रकाश कमारी (शंकरगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया।


