बाइक स्लिप होने से पति- पत्नी घायल:महिला के सिर और मुंह पर चोट लगी, गंभीर घायल पति का ट्रॉमा में इलाज जारी

पाली में मंगलवार को बाइक स्लीप होने से पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार जिले के कानेलाव (गुंदोज) निवासी भंवरलाल अपनी पत्नी कंचन के साथ बाइक से मंडिया गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार दोपहर को दोनों वापस कानेलाव जा रहे थे। इस दौरान गुंदोज और कानेलाव गांव के बीच उनकी बाइक स्लीप हो गई। हादसे में 40 साल की कंचनदेवी के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई। पति भंवरलाल के भी कंधे और पीठ में चोट आई। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां कंचनदेवी के सिर और आंख के ऊपर की तरफ हुए घाव पर टांके लगाए गए। हादसे में उनका होंठ भी कट गया। वहीं हादसे में भंवरलाल के कंधे और पीठ में चोटें आई। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टर्स और नर्सिंगकर्मियों ने उपचार किया। जानकारी के अनुसार- घायल कंचन देवी के सिर में चोट लगने से वे बेसुध हो गई। हादसे के बाद सीधे उन्हें हॉस्पिटल पहुंचने के बाद ही होश आया। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में फिलहाल दोनों को जानकारी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *