रेप के आरोपी को रामसीन पुलिस ने किया गिरफ्तार:एक साल पहले भागकर की थी शादी, थाने के टॉप-10 अपराधियों में नाम

एक साल पहले लड़के और लड़की ने भागकर शादी की। दोनों सालभर साथ रहे। इसके बाद लड़की ने लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला जालोर के रामसीन थाना इलाके के एक गांव का है। पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार किया। रामसीन थाना इंचार्ज तेजू सिंह ने बताया- थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले आरोपी दिनेश ने इलाके की ही एक लड़की के साथ सालभर पहले भागकर शादी की थी। 1 फरवरी लड़की रामसीन थाना पहुंची और लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। लडकी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद 10 फरवरी को आरोपी दिनेश (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दिनेश का नाम थाने के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में नाम था। एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में रामसीन थाने की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी तेजू सिंह, कॉन्स्टेबल जयन्तीलाल, ओमप्रकाश, थान सिंह, गंगा महिला व सुरेन्द्र रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *