अमृतसर| डायोसिस ऑफ अमृतसर (डीओए) चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) ने महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीओए, सीएनआई ने डायोसिसन वीमेन्ज फैलोशिप फॉर क्रिश्चियन सर्विस त्रिवार्षिक बैठक की। जिसमें डीडब्ल्यूएफसीएस समिति का चुनाव किया। प्रधान मीना विलियम उपप्रधान डोरोथी, सचिव मार्शलॉ खोखर कोषाध्यक्ष दानी सिंह के नेतृत्व में यह टीम पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में सकारात्मक बदलाव लाने को तैयार है। इस मौके पर राईट रेवरेंड मनोज चरण बिशप डीओए सीएनआई ने कहा पवित्र बाईबल हमें महिलाओं की ताकत और बुद्धिमत्ता की याद दिलाती है। बिशप ने कहा कि यह समिति डायोसिसन वीमेन्ज को आगे बढ़ाते हुए दूसरों को भी प्रेरित करेगी। इस मौके पर कई महिलाएं मौजूद रही।


