वृंदावन गार्डन कॉलोनी में होगी खाटू श्याम की भजन संध्या

अमृतसर| श्री श्याम मित्र मंडल के कार्यकारी सदस्यों की बैठक सोमवार को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी में हुई। मंडल के संरक्षक रमेश मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक दौरान वार्षिक भजन संध्या महोत्सव के बारे में विचार किया गया। रमेश मित्तल ने कहा कि इस बार श्री श्याम प्रभु खाटू वालों की भजन संध्या 26 अक्टूबर को वृंदावन गार्डन कॉलोनी के प्रांगण में होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से भजन संध्या बस स्टैंड के सामने गुरु नानक भवन आडिटोरियम में होती रही है। परंतु आडिटोरियम की मरम्मत कार्य चलने के कारण प्रभु जी की भजन संध्या का स्थान बदलना पड़ा है। उन्होंने बताया कि भजन संध्या की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं भजन संध्या में नामी भजन गायकों से संपर्क करने की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंप दी गई है। इस बैठक में सुनील पोद्दार, विष्णु पौद्दार, गोविंद बांसल, सुभाष मित्तल, अभिषेक खेमका, रमेश मित्तल, रजनीश मित्तल, राहुल मित्तल ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *