बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित 33वीं बीएल नेवटिया अंतर्गत शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पूर्वाह्न 10 बजे से खेले गए पहले मैच में टॉउन क्लब चाईबासा ने शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर को एक आसान मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस टॉउन क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरे टॉउन क्लब के खेमे में उस समय सन्नाटा छा गया जब मैच के पहले ओवर की पहली दो गेंद पर करण कुमार ने शुभव यादव एवं कृपा सिंधु चंदन को वगैर खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। शून्य के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बावजूद टॉउन क्लब के बल्लेबाज दबाव में नहीं आए और 14.2 ओवर में मात्र दो विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अपने पहले मैच में कल ही शतक लगाने वाला बल्लेबाज प्रणय कुमार ने शुक्रवार को फिर एक बार दमदार बल्लेबाजी करते हुए छः चौके एवं सात छक्के की मदद से नाबाद 80 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे छोर पर गणेश खंडाईत ने भी 39 नाबाद रन बनाकर प्रणय का अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 136 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को आसान जीत दिला दी। बड़ाजामदा ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 13 रनों से दी मात : वहीं अपराह्न एक बजे से खेले गए दूसरे मैच में गोप व सिंह क्लब बड़ाजामदा ने लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को एक नजदीकी मुकाबले में 13 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोप एवं सिंह क्लब बड़ाजामदा ने निर्धारित बीस ओवर में ओम अर्जुन यादव की शानदार शतकीय पारी की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाया। वहीं जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की टीम ने जीतने का भरपूर प्रयास किया, पर पूरे बीस ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई। हलांकि शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद ललित सिंह भोज एवं विवेक चौरसिया ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। परन्तु बाद के बल्लेबाजों की असफलता ने टीम की लुटिया डुबो दी। गुवा । सेल गुवा प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बी. के. सुमन, महाप्रबंधक आर.के. बंगा एवं डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल फुटबॉल मुकाबले में जोजोगुटू टीम और बाईहातु की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर से पूर्व जोजोगुटू टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली और अंत तक उस बढ़त को कायम रखते हुए 1-0 से टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। वहीं महिलाओं के फाइनल मुकाबले में जोजोगुटू और बाईहातु टीम के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पूरे समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *