बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना 8 साल से अटकी:237 करोड़ की योजना अधूरी, लोगों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में जल संकट विकराल रूप ले चुका है। स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। परेशान लोगों ने बागबेड़ा महानगर विकास समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खाली बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की मांग की। आज तक एक बूंद पानी भी लोगों को नहीं मिला: सुबोध झा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि वे 2005 से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए आंदोलन कर रहे हैं। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 237 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना को 2018 तक पूरा होना था। बाद में सरकार ने 50 करोड़ रुपए और दिए, लेकिन आज तक एक बूंद पानी भी लोगों को नहीं मिला। जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे रेल रोको आंदोलन जिला प्रशासन की लापरवाही से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। समिति ने अब आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे रेल रोको आंदोलन करेंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे कई सालों से सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले हैं। अब लोग पानी के लिए कोई भी कदम उठाने को तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *