बागरा पटवारी 18 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:कृषि भू-खण्ड का नामांतरण की एवज में मांगा था पैसा, राशि लेते ACB ने दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बागरा पटवार हल्के के पटवारी पूरणमल को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी ने यह रिश्वत एक कृषि भू-खण्ड का म्यूटेशन (नामांतरण) भरने की एवज में ली थी। परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, एक परिवादी ने जालोर एसीबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि बागरा स्थित उसके कृषि भू-खण्ड का म्यूटेशन भरने के बदले पटवारी पूरणमल 20,000 रुपए की रिश्वत मांगकर उसे परेशान कर रहा था। 18,000 रुपए की राशि स्वीकार की शिकायत के सत्यापन के बाद, जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में जालोर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। बुधवार को टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पटवारी पूरणमल ने परिवादी से 18,000 रुपए की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे तत्काल दबोच लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की टीमें आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ले रही हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *