बाघमारा डीएसपी पर हुए हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:भाई की निशानदेही पर मार्केट से पिस्टल-गोली व बम बरामद, सात गए जेल

धनबाद के धर्माबांध में हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हुए हमले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कारू यादव को जमुई (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया है। उसे देर रात धनबाद लाया गया है। वहीं, कारू के भाई वीरेंद्र यादव उर्फ बिलू सहित सात आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी कारू के भाई बिलू को बोकारो से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खरखरी बड़ा तालाब के पास कारू यादव के ऋतु मार्केट में स्थित रमन विश्वकर्मा उर्फ शशि की दुकान में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को देसी पिस्टल, 5 जिंदा गोली और बम मिले। बरामदगी को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैसे शुरू हुआ था हिंसक झड़प
दरअसल, 9 जनवरी को धर्माबांध स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में बाउंड्री वॉल निर्माण की सूचना पर रैयतों ने मौके पर पहुंच विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कंपनी समर्थक और रैयतों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह पर कारू यादव के समर्थकों ने पत्थरों से जानलेवा हमला किया। घटना में डीएसपी के सिर और रीढ़ में गंभीर चोट आई है। असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद गंभीर स्थिति देख डीएसपी को दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहीं, मौके का फायदा उठा कारू अपने बेटे व समर्थकों के साथ भाग निकला था। घायल डीएसपी के पिता से सीएम ने की थी बात मुख्यमंत्री ने दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में घायल एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात की थी। साथ ही उनके इलाज से संबंधित पूरी जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। 30 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
वहीं, इस मामले में पुलिस अलग-अलग जगहों से 30 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में संलिप्तता मिलने पर गिरफ्तारी और नहीं मिलने पर पीआर बॉन्ड पर छोड़ा जा रहा है। पुलिस के वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश में 30 से अधिक टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुरुषों के साथ अधिकांश महिलाओं ने भी ‎छोड़ा घर धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह में हिंसक झड़प‎ और पुलिस बल पर हमला कर एसडीपीओ को ‎जख्मी करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई‎ जारी है। मंगलवार रात पुलिस ने खरखरी बस्ती‎सहित आसपास के संभावित ठिकानों पर दबिश‎ दी। छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर‎ पूछताछ कर रही है। इधर, लगातार पुलिस की इस कार्रवाई से ‎बस्तियों में पुरुष सदस्यों के साथ अधिकतर‎ स्थानों से महिलाएं भी घर छोड़कर कहीं चली‎ गई हैं। बुधवार को फिर बाघमारा अंचल के‎अमीन कागजात के साथ आशाकोठी पहुंचे और‎घर मकान का सत्यापन व जमीन की नापी की।‎ ये भी पढ़िए धनबाद में 30 बम फोड़े, 100 राउंड फायरिंग, DSP रेफर:सांसद ने पहले ही चेताया था; देर रात तक पुलिस की छापेमारी, 4 हिरासत में धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच हुए खूनी संघर्ष में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। रात में उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस इलाके में देर रात तक छापेमारी की। इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को बाबूडीह जंगल में शुरू होने वाली हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *