हरदा में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग की है। किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने बताया कि सरकार की मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की नीति के कारण इस वर्ष जिले में 20 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में मक्का की बुवाई की गई है, जो पिछले साल की तुलना में 20 गुना अधिक है। किसान नेता ने कहा कि सरकार ने अभी तक मक्का खरीदी के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने मांग की है कि किसानों को कम दामों पर मक्का बेचने से बचाने के लिए तत्काल पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाए। चने की खरीदी को लेकर भी की मांग
किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 31 मार्च के बाद डिफॉल्टर की श्रेणी में आने से बचाने के लिए या तो चने की खरीदी 1 मार्च से शुरू की जाए या फिर समय सीमा को 15 मई तक बढ़ाया जाए। किसान कांग्रेस ने ये भी मांग की है कि खरीदी प्रक्रिया में पूर्व में भ्रष्टाचार में लिप्त रहे लोगों को शामिल न किया जाए।


