बाघमारा विधायक शत्रुघ्न ने दामोदर नदी तट का किया निरीक्षण:महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

भास्कर न्यूज | कतरास बाघमारा प्रखंड के चिटाहीधाम में 4 फरवरी से 12 फरवरी तक होनेवाले नौ दिवसीय यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। चार फरवरी को कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी। भक्तों के स्वागत के लिए दामोदर नदी तट से लेकर चिटाहीधाम तक बड़ी संख्या में तोरणद्वार बनाए गए हैं। तोरणद्वार में सांसद ढुलू महतो, पत्नी सावित्री देवी, विधायक शत्रुघ्न महतो, पत्नी, यज्ञ में शामिल होने वाले प्रवचनकर्ता, भजन गायक आदि की तस्वीरें लगी हुई हैं। 21000 हजार से अधिक महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश उठाएंगी। कलशयात्रा में शामिल भक्त 17 किलोमीटर तक की यात्र तय करेंगे। मंदिर परिसर व हवन कुंड एवं इसके आसपास के इलाकों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इधर, शनिवार को विधायक शत्रुघ्न अपने समर्थकों के साथ दामोदर नदी तट पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि शिबू महतो, पंचायत समिति सदस्य सुभाष महतो, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक प्रो शंकर रवानी, राजेश महतो, बिरजू रवानी, राजू महतो, गणेश महतो, सीमांतो महतो आदि शामिल थे। इधर, दामोदर नदी तट की उबड़ खाबड़ जमीन का समतलीकरण किया गया है। अन्य सुविधाओं व भक्त को किसी प्रकार का कष्ट न हो इसको लेकर सांसद व विधायक लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *