अनूपपुर, बुधवार की शाम से अनूपपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरा में एक टाइगर(बाघ) विचरण कर रहा हैं। विचरण करने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुई है । बाघ के विचरण की जानकारी मिलने पर वनविभाग के अधिकारी,कर्मचारी बाघ के विचरण इलाके पर नजर बनाए रखते हुए ग्रामीणों को देर रात होने पर सतर्क रहने की अपील की है । इस दौरान प्रशासन के द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत को मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बुधवार की देर शाम ग्राम पंचायत सकरा में शंकर मंदिर के पीछे एक वृद्ध जो अपने मवेशी चरा रहा था। तभी एक टाइगर अचानक मवेशियों के समीप आता देखकर, वृद्ध आवाज करने लगा । जिसकी आवाज सुनने पर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के आने से टाइगर नाला की ओर चला गए। इसके बाद ग्राम पंचायत सकरा के साथ जमुडी के अन्य मोहल्ले में जंगली जानवर के विचरण से कुत्तों की भौंकने के कारण ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनी हुए हैं। बाघ के विचरण को देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।


