शव ले जाने के लिए परिजनों को नहीं मिला एंबुलेंस:डेढ घंटे सड़क किया जाम, पुलिस ने चटकाईं लाठियां; तीन गिरफ्तार

लातेहार में शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों ने समाहरणालय के पास एनएच 39 को करीब डेढ़ घंटे जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाया पर वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठियां चटकाई और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने कहा कि बिना परमिशन के धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समझाने के बाद भी इन लोगों द्वारा उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया गया। इसके बाद इन लोग पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतक के चचेरा भाई पंचम कुमार राम ने कहा कि मेरे भाई को महुआडांड बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। शव को एक पेड़ में लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस कारवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की गई लेकिन सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि लातेहार सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो के आवेदन पर पांच लोगों पर नामदज प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें वीरेंद्र राम, पंचम कुमार, बिहारी राम शामिल हैं। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *