बाघ शिकार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार:उमरिया में करंट लगाकर किया था शिकार, एसडीओ बोले-मामले की कर रहे जांच

उमरिया के चंदिया वन परिक्षेत्र में बाघ के शिकार मामले में वन विभाग ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल आठ शिकारी पकड़े जा चुके हैं। दरअसल, चंदिया वन परिक्षेत्र के कथली नदी किनारे आरएफ-10 क्षेत्र में एक बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला था। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृत बाघ की पहचान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के टी-185 के रूप में हुई, जिसकी उम्र लगभग 8 साल बताई गई है। बाघ के शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त रविवार को बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद वन विभाग ने शिकारियों की तलाश तेज कर दी। प्रारंभिक जांच में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। उनसे पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर गुरुवार को वन विभाग की टीम ने लालचंद बैगा और अरुण कोल नामक दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बाघ के शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त की गई है। एसडीओ बोले-अब तक आठ आरोपी पकड़ाए अनुविभागीय अधिकारी वन (एसडीओ वन) कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि बाघ शिकार मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस अपराध में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *