इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:खजराना गणेश दानपेटी से पौने दो करोड़ निकले, घर में पति-पत्नी मृत मिले, स्वच्छ चौपाल में महापौर ने सुनीं समस्याएं

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. घर में मिले पति-पत्नी के शव गुरुवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिले हैं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर में घुसी तो पति बेड पर और पत्नी बाथरूम में पड़ी थी। शव एक हफ्ते पुराने बताए जा रहे हैं। पूरी खबर 2. खजराना गणेश की दानपेटी से निकले पौने दो करोड़ खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से 1 करोड़ 78 लाख रुपए निकले हैं। भक्तों द्वारा भगवान को विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई गई। इनकी कीमत अलग से आंकी जाएगी। पूरी खबर 3. निगम की राजस्व वसूली कार्रवाई नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर सख्त हो गया है। जिन्होंने संपत्तिकर नहीं भरा है उन पर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने घड़ी वाली मस्जिद जमातखाना पर कार्रवाई की। इसमें 25 दुकान-गोदाम भी बने है। पूरी खबर 4. भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला: डे-नाइट मैच के टिकट तय​​​​​​​ होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट वनडे मैच होगी। टिकटों की दरें तय कर दी गई हैं। एमपीसीए के अनुसार मुकाबले के लिए सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए, जबकि सबसे महंगा 7,000 रुपए रखा गया है। पूरी खबर 5. वनमंडल में आज से बाघों की गणना शुरू​​​​​​​ वनमंडल की चार रेंज की 14 बीटों में बाघों की मौजूदगी के निशान (पंजों) मिले हैं। यह आंकड़ा बाघों की गणना की मॉकड्रिल के दौरान सामने आया है। पिछले दिनों मॉकड्रिल हुई थी और गुरुवार से बाघों की गणना शुरू कर दी गई है।​​​​​​​ पूरी खबर 6. इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन, 19 गांवों की जमीन का अधिग्रहण​​​​​​​ मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक प्रस्तावित इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अगले 30 दिन में रेलवे लाइन के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। ​​​​​​​पूरी खबर 7. अहिरखेड़ी में लगी स्वच्छ चौपाल​ ​​​​​​अहिरखेड़ी में गुरुवार को स्वच्छ चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने रोड, ड्रेनेज, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। लोगों ने बताया कि सुबह कई लोग ड्यूटी पर चले जाते हैं​​​।​​​​ पूरी खबर 8. BRTS चौराहों पर दुर्घटना से बचाने लगाए रेडियम​​​​​​ शहर के प्रमुख BRTS चौराहों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इन चौराहों पर रेलिंग और सिग्नल पोल पर रेडियम टेप लगाया है, जो रिफ्लेक्टर का काम करेगा।​​​​​​​ पूरी खबर 9. आजाद नगर में युवक ने की आत्महत्या​​​​​​​ आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी। देर रात जब भाई उसे देखने कमरे पर पहुंचा, तो युवक फंदे पर लटका मिला। पूरी खबर 10. ऑनलाइन जॉब के नाम पर छात्रा से 1.13 लाख ठगे​​​​​​​ एरोड्रम पुलिस ने ऑनलाइन जॉब सर्च के दौरान एक छात्रा से ठगी किए जाने के मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी महिला ने खुद को एक कंपनी की डायरेक्टर बताकर गूगल पर ऑनलाइन ऑडिटर्स की भर्ती के नाम पर छात्रा को झांसे में लिया। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *