बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन का असर अब पूरे राजस्थान में होने लगा है। गुरुवार को बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में छत्तीस कौम के लोगों ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवा कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ कर जमकर नारेबाजी की। पर्यावरण प्रेमी भजनलाल विश्नोई ने कहा- बीकानेर में मंत्री के नेतृत्व में एक दल वहां पर पहुंचा है। अगर वहां पर लिखित सहमति नहीं बनती है तो हम जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। दरअसल, खेजड़ी बचाओं आंदोलन की आग अब पूरे प्रदेश मे फैल रही है। गुरुवार को विश्नोई समाज समेत छत्तीस कौम के युवा रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया। इसके बाद युवाओं ने गेट पर चढ़कर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को बाहर आने की डिमांड करने लगे। कुछ देर बाद युवाओ से पुलिस प्रशासन से समझाइश की इसके बाद पुलिस ने गेट खोला और कलेक्ट्रेट के अंदर आए। वहां पर एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने युवाओं से बातचीत की। सीएम भजनलाल के नाम का ज्ञापन एडीएम को दिया। भजनलाल विश्नोई ने बताया- हमारी मांग है कि इसी सत्र में खेजड़ी बजाओं कानून आना चाहिए। जुर्माना 1 लाख रुपए का लगाया जाए। एडीएम साहब को ज्ञापन दिया। उन्होंने सीएमओ तक भिजवाने का आश्वसन दिया है। शीघ्र कार्रवाई करेंगे। सीएम ने मंत्री के.के. विश्नोई के नेतृत्व में दल वहां पर भेजा है। अगर महापड़ाव पर शाम चार बजे निर्णय हो जाता है और खत्म हो जाता है। हम ज्ञापन देकर यहां से चले जाएंगे। अन्यथा बाड़मेर जिला मुख्यालय और उपखंड स्तर पर धरना दिया जाएगा। खेजड़ी काटने से मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। पहले कितनी सर्दी पड़ती है आज सर्दी कुछ दिन ही पड़ी है।


