बाड़मेर में महिला मंडल संस्थान पर सोमवार सुबह ईडी की रेड पड़ी है। यहां डॉक्यूमेंट्स खंगाले जा रह हैं। साथ ही यहां सुबह से सर्च चल रहा है। मामला शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित का है। यहां महिला मंडल आगोर संस्थान के ऑफिस पर रेड की गई है। बताया जा रहा है कि संस्थान को करोड़ों रुपए की बाहरी फंडिंग हुई है। पिछले 34 साल से ये संस्थान महिला सशक्तिकरण समेत अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हजारों महिलाएं इस संस्थान से जुड़ी हुई भी हैं। सुबह से चल रहा है सर्च सोमवार सुबह दो से तीन कारों में ईडी की टीम पहुंची। पिछले चार घंटे से यहां सर्च की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार ईडी को बाड़मेर में बाहरी फंडिंग का इनपुट मिला था। इसके बाद टीमें सुबह बाड़मेर पहुंची थी। इसके बाद वे शहर के इंदिरा कॉलोनी में महिला मंडल बाड़मेर आगोर संस्थान के ऑफिस पहुंची। ऑफिस के अंदर सुबह से दस्तावेजों को चैक करने के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद है। चार जिलों में करती है काम है संस्थान जानकारी के अनुसार ये संस्थान पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों में काम करती है। 25 जनवरी 1991 से इस एनजीओ की शुरुआत बाड़मेर से हुई थी। इसके साथ ही ये एनजीओ सबसे पिछड़े समुदायों को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। सूखे से जूझ रहे गांव में बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओं के एक छोटे से समूह के रूप में इसकी शुरुआत हुई। इसमें मुख्य तौर पर स्किल डेवलपमेंट और लाइवलीहुड, महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह बनाना, शिक्षा और साक्षरता (खासकर ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए), हेल्थ और न्यूट्रीशियन, पानी, सेनिटेशन और सूखे से राहत, दिव्यांगता रिहैबिलिटेशन, खेती-पशुपालन और सड़क सुरक्षा और गवर्नेंस के बारे में जागरूकता का काम ये संस्थान करती है। खबर अपडेट की जा रही है…


