पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:फावड़े से गले पर वार करने से हुई थी मौत, बेटे को अदालत ने जेल भेजा

पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बज्जू थाना क्षेत्र के गांव में एक 28 साल के पुत्र ने अपने 78 साल के पिता की नृशंस हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला ये है कि बज्जू के 78 साल के बुजुर्ग गोपीराम की मृत्यु हो गई। परिजनों को बेटे ने बताया कि पिता का एक्सीडेंट हो गया। इस पर सामान्य एक्सीडेंट में मृत्यु मानते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के अगले दिन गांव के किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि ये सामान्य एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने दफनाए हुए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के एक बेटे ख्यालीराम ने पुलिस को एफआईआर दी कि उसके योग राज बिश्नोई ने उसके पिता की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने योगराज को पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने गोपीराम पुत्र लेखराम विश्नोई उम्र 78 वर्ष निवासी गौडू की उसके खेत ढाणी चक 06 एमडीएम (बी) में उसके पुत्र योगराज ने हत्या कर करने के अगले दिन दफन किए जा चुके शव को बाहर निकलाया। 28 नवम्बर को को मृतक गोपीराम का शव चक 03 एमडीएम रोही गौडू स्थित उसके दूसरे खेत में दफना दिया गया था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को शिकायत कर दी कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु मानकर शव दफन कर दिया। गले पर किया था वार मृतक गोपीराम का शव बाहर निकाला तो देखा गया कि उसके गले पर गंभीर चोट लगी हुई है। फावड़े से गोपीराम पर हमला किया गया था। शव को देखते ही ये पुख्ता हो गया कि मृत्यु सामान्य नहीं है, बल्कि हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद ख्यालीराम ने पुलिस को एफआईआर दी कि भाई योगराज ने ही बताया था कि एक्सीडेंट में घायल हो गया। अब पता चला है कि ये हत्या है, जो योगराज ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *