खैरथल-तिजारा जिले में 10,450 बैग यूरिया पहुंचा:21 विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरक, प्रति किसान 5 बैग मिलेंगे,आधार कार्ड लाना

खैरथल-तिजारा जिले में यूरिया उर्वरक की 10,450 बैग) की खेप पहुंच गई है। य कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार), जिला परिषद, विजय सिंह ने बताया कि जिले के 21 उर्वरक विक्रेताओं के पास आईपीएल कंपनी के ये 10,450 बैग उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि किसान जिंदोली, टपूकड़ा, तीतरका, किशनगढ़बास, तिगांवा, बूढी बावल, गोठड़ा, पाटन अहीर, खानपुर मेवान, जेरौली, तिजारा, मोठूका और जाट बहरोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर संपर्क कर यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। संयुक्त निदेशक विजय सिंह ने यह भी बताया कि एक किसान को अधिकतम 5 बैग यूरिया दिए जाएंगे। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आधार कार्ड के यूरिया का वितरण नहीं किया जाएगा। विजय सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही यूरिया खरीदें और अनावश्यक स्टॉक न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में उर्वरकों की आवक लगातार हो रही है और भविष्य में भी उर्वरकों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *