बाड़मेर पुलिस ने 1.46 करोड़ रुपए के मादक-पदार्थ को जलाया:कोर्ट आदेश के बाद हुआ निस्तारण, अलग-अलग थानों 36 NDPS के मामलें है दर्ज

बाड़मेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 36 मामलों में जब्त अवैध मादर्थ को पुलिस फायरिंग रेंज में जलाकर निस्तारण किया गया। इसमें 4.48 क्विंटल डोडा पोस्त, 345.62 ग्राम स्मैक, 90 ग्राम एमडी, 15 किलो 504 ग्राम नशीला पाउडर, 853 टेबलेट, 233 इंजेक्शन शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत 1.46 करोड़ रुपए है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना के अनुसार जिले कके विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थो का कोर्ट के आदेशानुसार कमेटी की निगरानी में पुलिस फायरिंग रेंज में जलाकर नष्ट किया गया।
इसमें धोरीमन्ना थाने में 11, पुलिस थाना रागेश्वरी के 8, पुलिस थाना नागाणा के 6, पुलिस थाना धनाऊ के 4, पुलिस थाना शिव के 3, पुलिस थाना बाखासर के 2, पुलिस थाना रीको व गिराब के 1-1 इस तरह कुल 36 मामले एनडीपीएस के है। इन मामलों में 4.48 क्विंटल डोडा पोस्त, 345.62 ग्राम स्मैक, 90 ग्राम एमडी, 15 किलो 504 ग्राम नशीला पाउडर, 853 टैबलेट, 233 इंजेक्शन जब्त किए थे। कमेटी की निगरानी में इलेक्ट्रिक कांटे से वजन करवाया जाकर तेल व लकड़ियों की मदद से जलाकर नष्ट किया गया। एसपी ने बताया- थानों के मालखानों में लंबे समय से रखे माल का निस्तारण होने से मालखाना में पर्याप्त जगह होने से जब्त सुदा अन्य माल को सुरक्षित रखा जा सकेगा। निस्तारण के दौरान एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार, पुलिस लाइन सीआई मनोहरलाल, धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह, शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला मालखाना प्रभारी तथा पुलिस थाना धनाऊ, नागाणा, रीको, गिराब, शिव, बाखासर, रागेश्वरी व धोरीमन्ना के मालाखाना प्रभारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *