बाड़मेर में अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:बिना नंबरी कैंपर की जब्त; आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पूछताछ जारी

बाड़मेर जिले की रीको थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल, बिना नंबरी कैंपर को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और हथियार से क्या करने वाले थे इसको लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में रीको थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिलने टीम ने रीको इलाके में दबिश देते हुए एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर को रुकवाया गया। उसमें सवार तीन आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम चुनाराम पुत्र रावताराम निवासी रावतसर पुलिस थाना सदर, करनाराम पुत्र झुंझाराम, जोगेंद्र कुमार पुत्र खेमाराम दोनों निवासी निवासी गोदारासर बेरीवाला तला पुलिस थाना सदर बताया। इस पर पुलिस ने तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने तीनों को डिटेन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एसआई लूणाराम, एएसआई जयकिशन, हैड कांस्टेबल गोमाराम, पूनमचंद, निंबाराम, पीराराम, प्रकाश और चौखाराम शामिल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *