मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को पिकअप ने कुचला:3 अन्य युवक बाल-बाल बचे, सिकराय रोड पर हादसा, घर में चीख-पुकार मची

दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम मंगलवार सुबह सिकराय रोड पर पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हुआ, जब चार युवक मॉर्निंग वॉक कर रहे थे कि तेज रफ्तार पिकअप युवक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। साथी युवकों ने उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मानपुर की हमीर वाली ढाणी के 4 युवक सिकराय रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे कि तेज रफ्तार पिकअप युवक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। हादसे में लखन सैनी (23) की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। गनीमत रही कि 3 अन्य युवक पिकअप की चपेट में आने से बच गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मृतक युवक मानपुर रोड पर किशोरी आई हॉस्पिटल में काम करता था। जिसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने ढाढ़स बधाते हुए सांत्वना दी। जहां बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई और लापरवाह पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *