बाड़मेर में आज साढ़े चार घंटे लाइट सप्लाई रहेगी बंद:मेंटनेंस के चलते 33केवी गादेवी और 11केवी जूना किराडू फीडर बिजली कटौती

बाड़मेर शहर में शनिवार को साढ़े चार घंटे और गुड़ामालानी में चार घंटे लाइट का शटडाउन रहेगा। डिस्कॉम दीपावली पर्व पर लाइट लाइनों के रख-रखाव को लेकर 11केवी जूना किराडू मार्ग फीडर सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और गुड़ामालानी 33केवी फीडर गादेवी बंद रहेगा। इससे जुड़े सभी इलाकों में लाइट बंद रहेगी। सहायक अभियंता शहर फर्स्ट ने बताया- शनिवार को 33 केवी उपचौकी अरिहंत नगर से निकलने वाले 11 केवी जूना किराडू मार्ग फीडर की लाइट साढ़े चार घंटे बंद रहेगी। इस फीडर से जुडे़ इलाके जूना किराडू मार्ग, मोक्ष मार्ग, चिंदरियों की जाल, ढाणी बाजार, नाहटों का वास, स्कूल नंबर 4 की गली, शरणार्थी क्वाटर, महाबार फाटक, जटियों का पुराना वास, गंगा स्कूल समेत आसपास के इलाके में लाइट सप्लाई 4 घंटे नहीं होगी। गुड़ामालानी के 132 जीएसएस से संचालित 33केवी फीडर गादेवी पर मरम्मत और रख-रखाव कार्य के कारण शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइट सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता देवेंद्र कच्छवाहा ने बताया कि इस दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों नगर, मंगले की बेरी और धोलानाडा की सप्लाई बंद रहेगी। गौरतलब है कि डिस्कॉम अब दीपावली पर्व पर लाइनों के मेंटेनेंस के नाम पर लाइट कटौती कर रही है। इससे पहले भी डिस्कॉम की ओर से समय-समय पर लाइनों के रख-रखाव को लेकर लाइट कटौती करती रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *