बाड़मेर शहर में गुरुवार को लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती शहर सेकेंड के 33/11 केवी उपचौकी रीको और चौहटन सर्किल क्षेत्र में की जाएगी। डिस्कॉम द्वारा लाइनों और जीएसएस के रख-रखाव के तहत यह कार्य किया जा रहा है, जिससे संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को दो घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी। मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई बंद सहायक अभियंता शहर सेकेंड ने बताया कि गुरुवार को रीको उपचौकी और चौहटन सर्किल शिव नगर, अरिहंत नगर क्षेत्र में लाइनों के रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। इसी कारण तय समय पर बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली रीको उपचौकी के अंतर्गत रामनगर, बलदेव नगर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, शिव नगर, चौहटन सर्किल, विष्णु कॉलोनी, जोगियों की दड़ी, जाट कॉलोनी और शिवकर रोड की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन क्षेत्रों के सभी संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ता कटौती से प्रभावित होंगे। समय-समय पर किया जाता है रख-रखाव डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार, लाइनों और जीएसएस की सुचारु कार्यप्रणाली के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस किया जाता है। इससे पहले दीपावली से पहले भी इन लाइनों का रख-रखाव किया गया था। उपभोक्ताओं से तय समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की गई है।


