सीजफायर (युद्धविराम) के बाद भी पाकिस्तानी ड्रोन सीमावर्ती जिलों के आसमान में देखे जा रहे हैं, जिसे भारतीय सेना मार रही है। इस बीच कुछ हालात सामान्य हुए हैं। आज (मंगलवार) से जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर्स खुलेंगे। सीमावर्ती जिले बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर में अब ब्लैकआउट नहीं होगा। उधर, राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर के एक गांव में सोमवार रात को ड्रोन दिखाई दिए थे, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस ने मार गिराया। यहां ड्रोन का झुंड दिखा था, जिसे ‘स्वार्म अटैक’ कहते हैं। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा, पिलानी, सिंघाना, बुहाना और आसपास के क्षेत्र में भी आसमान में संदिग्ध वस्तु दिखने की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर के आदेश पर कुछ देर के लिए ब्लैकआउट किया गया था। इन सबके बीच एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी करते हुए जोधपुर की फ्लाइट सर्विस को आज (13 मई) के लिए कैंसिल कर दिया था। इंडिगो एयरलांइस ने भी कुछ शहरों के लिए फ्लाइट कैंसिल की है, लेकिन उनमें राजस्थान के शहर शामिल नहीं हैं। पाक बॉर्डर से राजस्थान की लगती सीमा… भारत-पाक युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सरहदी जिलों की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


