राज्य स्तरीय कराते में जिले के खिलाड़ियों ने 23 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक जीते

भास्कर न्यूज | कवर्धा राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर कराते प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले को 23 स्वर्ण, 14 रजत और 11 कांस्य पदक मिले। प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में 9 से 11 मई तक महिला महाविद्यालय भिलाई में हुई। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 335 खिलाड़ी शामिल हुए। जिले से 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 23 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ कराते टीम में जगह बनाई। ये खिलाड़ी 10 से 15 जून तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कोच आकाश राजपूत ने बताया कि सब जूनियर बालिका काता में मिली सोनी ने पहला स्थान पाया। वहीं नित्या श्रीवास, प्रेरणा सिंह, स्वस्ति शर्मा और अंशिका चंद्रवंशी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा बालक काता में तेजस्वत यादव पहले स्थान पर रहे। कुणाल जायसवाल, सुधांशु चंद्रवंशी, आदविक राय और वातश्ल्य दामले को तीसरा स्थान मिला। उन्होंने बताया कि सब जूनियर कुमिते बालिका वर्ग में प्रेरणा सिंह, सुचित्र सिंह, स्वरा चंद्रवंशी और आरूही श्रीवास ने पहला स्थान पर रहे। वहीं नित्या श्रीवास, शांभवी अग्रहरी, मिली सोनी, मधुरी यादव, अंशिका चंद्रवंशी और स्वस्ति शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। आराध्या चौहान को तीसरा स्थान मिला। टीम काता बालिका वर्ग में मधुरी यादव, मिली सोनी, स्वस्ति शर्मा और अंशिका चंद्रवंशी की टीम ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग में कुल 9 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया आकाश ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में सुधांशु चंद्रवंशी, वैभव साहू, वीरेंद्र कुसरे, प्रायूष भुआर्य, भव्य श्रीवास, तेजस्वत यादव, आयुष तुरकर, दुर्गेश कुसरे और श्रीजन डेकाटे ने पहला स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे। वहीं एकांश चंद्रवंशी, आदविक राय, वातश्ल्य दामले और रेयान्श झरिया को दूसरा स्थान मिला। कुणाल जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे। टीम काता बालक वर्ग में तेजस्वत यादव, भव्य श्रीवास, वातश्ल्य दामले और आदविक राय की टीम ने पहला स्थान पाया। इन बालक-बालिकाओं ने भी खेल का बेहतर प्रदर्शन किया जूनियर बालक काता में फाइज़ रजा बेग और पेखराज साहू को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने बताया कि कुमिते बालक वर्ग में फाइज़ रजा बेग, पेखराज साहू और चैतन्य दुर्रकर ने पहला स्थान पाया। जिज्ञांशु सारथी को दूसरा और भावेश निषाद को तीसरा स्थान मिला। जूनियर बालिका कुमिते में दिव्यंशी खुशरे, अदिति मानिकपुरी और स्वेच्छा तिवारी ने पहला स्थान पाया। अनुपमा लकड़ा को दूसरा स्थान मिला। काव्यांश साहू ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *