बाड़मेर जिले की रीको, डीएसटी और एनएनटीएफ की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12650 अवैध नशीली टैबलेट्स बरामद की है। इसमें 1329 प्रतिबंधित कोम्बी पैक किट बरामद किए है। कार्रवाई के दौरान औषधी नियंत्रण अधिकारी शांतिलाल परिहार भी मौके पर मौजूद रहें। सूचना मिली थी कि दानजी की होदी इलाके में बड़ी मात्रा में नशीली दवाईयों का गोदाम बना हुआ है। साथ यहां से अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर डीएसटी, एएनटीएफ और रीको थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दानजी की होदी दीपसिंह पुत्र हीरसिंह के कमरे पर दबिश दी गई। दबिश और तलाशी के दौरान कमरे में से प्रतिबंधित कोम्बी पैक किट 6645 टैबलेट्स और अन्य 6 हजार टैबलेट्स मिली। इस दौरान ओषधि नियंत्रण अधिकारी शांतिलाल परिहार भी मौके पर मौजूद रहें। रीको थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया- नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मकान मालिक दीपसिंह पुत्र हीरसिंह दानजी की होदी का पता लगाया जा रहा है। यह टैबलेट्स एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है। इसकी आगे की जांच सदर थानाधिकारी करतारसिंह की ओर से की जा रही है।


