सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर अपनी स्कूल की छात्रा से अश्लील चैट करने का आरोप है। सोशल मीडिया के जरिए ग्रामीणों तक यह चैट पहुंची तो वे इकठ्ठा होकर स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए। आरोप है कि प्रिंसिपल के इस कृत्य से गांव और स्कूल की छवि खराब हुई है। सोशल मीडिया पर आई चैट में प्रिंसिपल छात्रा को आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए कहते हैं- जब तुम 11वीं में थी। मैं तब से तुमसे प्यार करता हूं। वहीं मामले में प्रिंसिपल ने कहा- ये मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास है। मुझसे विभाग ने जवाब मांगा है वह भी मैंने लिखित में दे दिया है। मामला बाड़मेर का मंगलवार का है। चैट कब की है ये विभाग जानने का प्रयास कर रहा है। 4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला 1. ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट सामने आया था। इसमें प्रिंसिपल के नंबर नजर आ रहे हैं। इसमें छात्रा से अश्लील चैट की गई और मना करने पर भी मैसेज किए गए हैं। 2. मंगलवार को मामले को लेकर ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने यहां दावा किया कि ये स्क्रीनशॉट प्रिंसिपल और एक छात्रा का हैं जो यहां पहले 11वीं में पढ़ा करती थी। इसके लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल को हटाने की मांग की। चैट कब का है हमें पता नहीं है। हमें यह पता है कि किस बच्ची से चैट किया गया है। इस चैट से हमारे गांव और स्कूल की छवि धूमिल हुई है। 3. ग्रामीणों ने कहा- हमारे स्थानीय ग्रुप में प्रिंसिपल जुड़े हुए हैं उस ग्रुप में यह चैट डालकर उनको टैग करके पूछा गया। लेकिन, उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया। इससे हमें संदेह हुआ कि यह चैट सही है। 4. प्रिसिंपल ने कहा- मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला था कि मेरे नंबरों की सोशल मीडिया पर चैट शेयर हो रही है। शिक्षा विभाग जांच के लिए आया उन्होंने जवाब मांगा मैंने स्पष्ट लिखकर दे दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस चैट से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। विभाग से मेरी मांग है कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। वॉट्सऐप चैट में लिखा- चैट को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रिसिंपल और स्कूल गर्ल्स स्टूडेंट की है प्रिंसिपल: इतनी लेट शादी करोगी, जब आप 11 वीं मैं पढ़ती थी तब से प्यार करता हूं। स्टूडेंट: ये क्या है प्यार व्यार, हाथ जोड़ने और रोते हुए के इमोजी भेजे, नो मैसेज गुरुदेव, मैंने ऐसा सोचा नहीं कभी आपके बारे में, पर लड़कियां सही बोल रही थी। आज पता चला। प्रिंसिपल: इतनी नाराज मत हो डीयर स्टूडेंट: प्लीज नो मैसेज गुरुदेव..


