बाड़मेर में रेस्टारेंट के कमरों में कुक ने किया सुसाइड:एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए सबूत, पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

होटल के पीछे बने कमरों में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल समेत टीमें को बुलाकर सबूत जुटाए है। मामला बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके नागाणा रोड की है। युवक रेस्टोरेंट में कुक काम करता था। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार रामदेरिया गांव (पुलिस थाना सदर) निवासी जमाल खा (25) पुत्र मुराद खान नागाणा गांव रेस्टारेंट पर कुक काम करता है। रात को होटल से फ्री होने के बाद पीछे बने कमरों में चला गया। सुबह जब होटल कार्मिकों ने देखा कि तो कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करने की बात कही। इस पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंची। इधर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए। बॉडी को नीचे उताकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। नागाणा थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक सुसाइड करना सामने आया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *