बाड़मेर में शादीशुदा प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका टैंक में कूदे:लड़की की मौत, युवक की हालत गंभीर, 2 दिन से घर से थे गायब

लव अफेयर के चलते शादीशुदा युवक और ना​बालिग लड़की ने सुसाइड करने के लिए पानी के टैंक (टांके) में कूद गए। इनको टांके में गिरता देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।
नाबालिग की मौत हो गई, वहीं युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके की बुधवार सुबह 8.30 बजे की है। मॉर्च्युरी में रखवाया शव
सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। यह दोनों 2 दिन घर से गायब थे। एक व्यक्ति ने टांके पर बैठा देखा था
पुलिस के अनुसार पानी के टैंक (टांके) पर युवक और नाबालिग दोनों बैठे थे। वहां पर एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और संदिग्ध हालात में पाए जाने पर आसपास के लोगों से संपर्क किया। वहीं इनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। इसके कुछ देर बाद दोनों टैंक में कूद गए। युवक को बाड़मेर रेफर किया गया
ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को टैंक से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। ‘रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई’
चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया- प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना सामने आया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के घर से 600 मीटर दूर कूदे टैंक में
युवक शादीशुदा है] उसके 2 बेटियां है। खुद मजदूरी करता है। सोमवार को घर से निकला था। मंगलवार को पूरे दिन घर नहीं लौटा। मिली जानकारी के दौरान युवक और नाबालिग लड़की मंगलवार को साथ में ही थे। बुधवार को सुबह युवक के घर से 600 मीटर दूर खेत में बने टांके पर बैठा इन्हें देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *