अमरवाड़ा पुलिस ने बुधवार देर रात छापा मार कार्रवाई कर घर के पीछे गांजा उगाने वाले कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 18 किलो 108 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुनील इनवाती निवासी ग्राम दीघावानी के घर पर छापा मार कार्रवाई की गई। घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे बरामद किए हैं। जिसकी कुल कीमत 2 लाख बताई जा रही है। एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


