अमृतसर | अमेरिका निवासी एनआरआई हरकिशन सिंह भट्टी ने एसजीपीसी के बाढ़ राहत फंड में 4400 यूएसए डालर एवं एक लाख रुपए भेंट किए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में हरकिशन सिंह ने यह रकम मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन को सौंपी। इस मौके पर कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि यह सेवा अमेरिका में रहने वाले हरकिशन सिंह एवं परिवारिक सदस्यों ने मिलकर की है। इसमें उनकी बेटियों हरजीत कौर भट्टी ने 1500 डॉलर, जसबीर कौर भट्टी ने 200 डॉलर, कुलजीत कौर भट्टी ने 200 डॉलर और बेटे गुरजेपाल सिंह ने 1300 डॉलर भेजे हैं। इसके अलावा, हरकिशन सिंह ने अपनी तरफ से 1200 यीएसए डॉलर और एक लाख रुपए दिए हैं ।


