अमृतसर| रायपुर की संगत ने एसजीपीसी द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ राहत फंड में 5 लाख रुपए का योगदान दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्यालय पहुंचे गुरुद्वारा सिंह सभा टाटीबंध, रायपुर के प्रधान चरणजीत सिंह ने यह रकम एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन को सौंपी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हरपिंदर सिंह इंचार्ज सिख मिशनरी जम्मू-कश्मीर की प्रेरणा से रायपुर संगत ने मिलकर यह सेवा की है। इस सेवा में दलबीर सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह, जसविंदर सिंह, महिंदर सिंह, रणजीत सिंह इत्यादि गुरुद्वारा हीरापुर की संगत ने भी योगदान दिया है।


