बादलों ने बदला मौसम, दिन का पारा 0.8 डिग्री गिरा

लुधियाना| पिछले कुछ दिनों से लगातार निकल रही धूप के बाद सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ा। धूप कम निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरकर 22.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। सुबह के समय लोग हल्की गर्म कपड़ों में नजर आए, जबकि दोपहर में बादलों की वजह से धूप कमजोर रही। मौसम वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने बताया, 16 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *