बादल के निर्देशों पर चुनावी तैयारियों में जुटा अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल के समस्त जिला प्रधानों और हलका इंचार्जों की चंडीगढ़ में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हुई। बैठक के बाद हलका दाखा के सेवादार एवं यूथ अकाली दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य जसकरणजीत सिंह दिओल ने बताया कि पार्टी प्रधान द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए हलका दाखा के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। दिओल ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल द्वारा निकट भविष्य में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में की जाने वाली बड़ी रैलियों के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि शुरुआती रैलियों में से एक रैली हलका दाखा में करवाई जाए, जिस पर हाईकमान ने सहमति भी दे दी है। कहा कि शिरोमणि अकाली दल जिला लुधियाना देहाती और हलका दाखा में एससी विंग, बीसी विंग और अल्पसंख्यक विंग में संबंधित वर्गों के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। अंत में दिओल ने कहा कि हलका दाखा के गांवों में लोग अकाली दल को फिर से सत्ता में देखने के लिए उत्सुक हैं और हर गांव से सैकड़ों कार्यकर्ता आने वाले चुनावों को अपनी निजी लड़ाई समझकर पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *