बादल छाए, बूंदाबांदी से तापमान 31.80 पर आया, आज बारिश का अलर्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर शहर बुधवार को घने बादलों में घिरा रहा। सुबह ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत रही। हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान भी 31.8 और न्यूनतम 29 डिग्री रहा। वैसे दस दिन पहले भीषण गर्मी में तापमान 45 डिग्री को क्रॉस कर रहा था। अब मानसून के रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी बारिश की आस बनी है। मौसम विभाग ने वीरवार को झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वैसे भी 28 व 29 जून में जबरदस्त बारिश के आसार हैं। ऐसे ही हालात 6 व 7 जुलाई को रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *