भास्कर न्यूज | जालंधर श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से बुधवार को हनुमान जी का झंडा मंदिर के नवनियुक्त प्रधान राजीव ग्रोवर की अध्यक्षता में चढ़ाया गया। झंडा मंदिर के प्रांगण में पंडित चैतन्य किशोर के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ लगाया गया। प्रधान राजीव ग्रोवर ने बताया कि झंडा श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाया गया है। उन्होंने कहा कि जो भक्त इस झंडे पर अपनी मुराद मांग कर झंडे पर मौली बांधता है, उसकी बालाजी महाराज हर मुराद पूरी करते हैं। यह झंडा मौलियों से बांधा हुआ हर महीने श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम, राजस्थान पर चढ़ाया जाता है। नया झंडा फिर से श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में दोबारा लगाया जाता है। यहां सुनीता गुम्बर, मोहिंदर वधवा, जोगिंदर पाल, लक्की कुमार, पूजा चोपड़ा, नीलम शर्मा, राशि शर्मा, मीडिया इंचार्ज हितेश चड्ढा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


