बाप पुलिस ने किराना दुकान से एमडी पकड़ी:एक आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी

बाप पुलिस ने जैमला सरहद में एक किराना दुकान से 7.06 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद की है। इस मामले में दुकान मालिक पप्पुराम को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि बाप थानाधिकारी रमेश कुमार ढाका के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद एमडी की बाजार कीमत लगभग 50,000 रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी पप्पुराम ने पुलिस को बताया कि यह अवैध मादक पदार्थ उसे अयुब पुत्र सदीक निवासी बैंगटी, पुलिस थाना फलोदी ने सप्लाई किया था। पुलिस अब सप्लायर अयुब की तलाश कर रही है। आरोपी पप्पुराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ 19 दिसंबर 2008 को बाप पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *