244 लोगों के नाम कटवाने का भरा फार्म तो पकड़ा:क्षेत्रवासियों ने जताया विरोध, बोला-किसी ने मुझसे खाली फार्म पर करवाए साइन

अजमेर के लाखन कोटड़ी क्षेत्र में 244 ऐसे लोगों के नाम कटवाने के लिए आवेदन कर दिया, जो क्षेत्र में लम्बे समय से रह रहे हैं। जब लोगों ने पता किया तो एक युवक के बारे में जानकारी मिली। लोगों ने उसके पकड़ा और पूछा तो उसने बताया कि उसने कुछ लोगों के कहने से केवल खाली फार्म में साइन किए थे। बाद में लोगों ने निर्वाचन अधिकारी के नाम गलत आपत्ति दर्ज करवाने की बात लिखवाई और छोड़ दिया। क्षेत्रवासी मेहराज ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा में भाग संख्या न्यू 162 व पुरानी 138 और वार्ड संख्या पुराना 11 व न्यू 13 में कुल वोटर 866 है। इसमें से 244 लोगों की अनुपस्थिति दर्ज करा दी। बीएलओ ने जब जानकारी दी तो पता किया तो पाया कि ऐसा करने वाला खेमराज नाम का आदमी है और उसके कोई एड्रेस व मोबाइल नम्बर नहीं थे। बाद में पता चला कि यह इसी क्षेत्र का रहने वाला था। उसे पकड़ा और पूछा तो पता चला कि किसी के कहने से उसने ऐसा किया। बाद में उससे प्रार्थना पत्र लिखवाया और छोड़ दिया। लाखन कोटड़ी निवासी लेखराज ने निर्वाचन अधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र लिखकर बताया-किसी के कहने से फार्म संख्या 7 में अनुपस्थिति दर्ज कराई। फार्म पर साइन किए, वे झूठे थे और सभी लोग उपस्थित है। क्षेत्रवासी अब इसे निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे। ……………….. SIR से संबंधित ये खबरें भी पढे़ं… एसआईआर-MLA की जीत के मार्जिन से ज्यादा वोटर कटे:अजमेर जिले की 6 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में हार-जीत का गणित बदलने की संभावना अजमेर जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 52 हजार 684 लोगों के नाम SIR में कटे हैं। इससे पहले 15 लाख 7 हजार 499 वोटर्स थे। वहीं अब 13 लाख 54 हजार 815 वोटर हैं। इन 6 सीटों पर 2018 व 2023 में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में जितने लोगों के नाम कटे हैं। उससे कहीं कम के अंतर से विधायकों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यदि ये नाम मतदाता सूची से कटते हैं तो आने वाले समय में दोनों दलों के लिए ये वोट हार-जीत का गणित बदल सकते हैं। वर्तमान में अजमेर में छह विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा व एक पर कांग्रेस के विधायक हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *