बाबरी विध्वंस की बरसी आज, यूपी में हाईअलर्ट:अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई, वाराणसी में डॉग स्क्वायड ने संदिग्धों को चेक किए

आज 6 दिसंबर के दिन ही साल 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। इसकी बरसी पर यूपी में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस गश्त कर रही। रेलवे स्टेशन पर लोगों से पूछताछ की। होटलों में रुके लोगों के बारे में पूछा। शहर में गाड़ियों को रोककर उनकी डिक्की चेक की गई। सामान चेक किए। वाराणसी में भी रेलवे, बस स्टेशन, मंदिर, घाट और आसपास डॉग स्क्वायड टीम ने चेकिंग की। मथुरा में भी हाई अलर्ट है। श्री कृष्ण जन्मस्थान, शाही ईदगाह सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। किसी भी संगठन या व्यक्ति को न शौर्य दिवस और न काला दिवस मनाने की चेतावनी दी गई है। अयोध्या में SP चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा- हमने सभी होटलों और धर्मशालाओं में वहां रुकने वाले मेहमानों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखवाया है। हमारी टीमें घाटों और दूसरे इलाकों में भी पेट्रोलिंग कर रही हैं। सिक्योरिटी चेक और निगरानी के साथ-साथ भीड़ को मैनेज करने के लिए भी अलग-अलग टीमें हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या और मथुरा के साथ वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए- यूपी में हाईअलर्ट से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *