बड़वानी में समाजसेवियों ने बुजुर्ग को ठंड से बचाया:रेन बसेरा पहुंचाकर रहने और भोजन की व्यवस्था की; परिवार की तलाश जारी

बड़वानी शहर की सुखविलास कॉलोनी में राजा के महल के पास कई दिनों से एक बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे ठंड में सो रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता अजीत जैन को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वे ललित जैन के साथ शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्णय लिया। अजीत जैन और ललित जैन ने अपनी टीम के साथ मिलकर बुजुर्ग को शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित रेन बसेरा (शेल्टर होम) में पहुंचाया। वहां उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। इस कार्य में आदित्य शर्मा और राहुल (छोटू) विनायक ने भी सहयोग दिया। असहाय बुजुर्ग को रैन बसेरा पहुंचाया, परिजनों की तलाश जारी अजीत जैन ने बताया कि रेन बसेरा पहुंचाने के बाद बुजुर्ग के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि उनके घर-परिवार का पता लगाकर उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे असहाय या जरूरतमंद लोग कहीं भी दिखें, तो तुरंत जानकारी दें या स्वयं आगे आकर मदद करें। गौरतलब है कि इन दिनों ठंड लगातार बढ़ रही है। ऐसे हालात में सड़क पर रह रहे बुजुर्गों, बच्चों या असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना बेहद आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *