बाबा की महिमा और जय श्री श्याम के उद्घोष के बीच नए साल की तैयारी, छप्पन भोग लगाए

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्याम परिवार की ओर से श्रीराम मंदिर छोटी अयोध्या में मंगलवार को भक्तों ने संकीर्तन कर नए साल का स्वागत किया। श्री श्याम बाबा खाटू वाले का संकीर्तन एवं भंडारा लगाया गया। खाटू वाले बाबा श्याम के जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन कर की। इसके बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। संस्था के मुख्य सेवादार पवन कुमार ने बताया कि लगभग चार घंटे लगाकर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। ताजे फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा बाबा का स्वरूप सबका मन मोह रहा था। दरबार में छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया और विशेष रूप से मंगाए गए इत्र की वर्षा से पूरा पांडाल महक उठा। प्रख्यात भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। मुख्य सेवादार पवन कुमार ने जब बाबा की महिमा का गुणगान शुरू किया, तो पूरा वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। संस्था के मुख्य सेवादार पवन कुमार के अलावा अतुल गुप्ता, प्रमोद सिंगल, पंकज, भगवान स्वामी, गोपाल मालपानी, श्याम कपूर, अशोक जिंदल मौजूद रहे। संकीर्तन का आनंद लेते श्रद्धालु (नीचे) भजनों पर झूमतीं महिलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *