भास्कर न्यूज | देवरीबंगला ग्राम हड़गहन में बाबा घासीदास जंयती पर रैली निकाली गई। श्वेत ध्वज फहराने के बाद समाज के भंडारी टिनेश्वर बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि बालोद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि 250 वर्ष पहले मानव समाज में जीवन दूभर हो रहा था। सब तरफ अशांति व ऊंच-नीच, भेदभाव का माहौल था तब बाबा घासीदास ने सतनाम पंथ की स्थापना की और सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। शांति का संदेश देते हुए जागरूक करने का काम किया। आज भी उनके संदेश मानव समाज के उत्थान के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन की मांग को शासन के समक्ष रखने की बात कही। ध्वजारोहण के लिए सीढ़ियां भेंट करने की घोषणा की। विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री चेमन देशमुख ने कहा कि बाबा कुरीतियों से लड़े और सतनाम पंथ के माध्यम में पूरे देश में शांति की स्थापना की। उन्होंने समाज की हाई मास्क लाइट की मांग को पूरा करने का प्रयास करने की बात कही। जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला ने समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जनपद सदस्य दीपिका देवहारी, सरपंच नंदकुमार ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विवेक वैष्णव, सुरेश साहू, नीलकंठ टंडन, शकुंतला बघेल, बुधनी बाई, अंबिका निषाद, पल्टुराम, संतराम, सुरेन्द्रनाथ, मुकेश सेन, राधेलाल टंडन समीर टंडन, हेमलाल, गणेश राम, जसवंत टंडन, दिलीप बघेल, कपिल टंडन, बसंत टंडन, दीपक जांगड़े मौजूद थे।


