लक्ष्य पर अडिग रहें, दिव्यांगता को अपनी कमजोरी ना समझें

भास्कर न्यूज । बालोद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज कल्याण विभाग ने जिले के दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। कलेक्टर इंद्रजीतसिंह चन्द्रवाल ने झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम कचांदूर के दिव्यांग बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित करने का यह अनूठा कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न समझे, अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें, कठिन परिश्रम और मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अजय गेडाम सहित अन्य कर्मचारियों उपस्थित थे। बालोद. कलेक्टर ने दिव्यांग कलाकारों व खिलाड़ियों का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *