बाबा दीप सिंह के जन्म दिहाड़े के उपलक्ष्य में आठ दिन होंगे विशेष समागम, 25 को सजेगा नगर कीर्तन, गतका पार्टियां दिखाएंगी जौहर

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाबा दीप सिंह जी शहीद का जन्मदिवस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से 27 जनवरी को संगत के सहयोग से मनाया जाएगा। इसके तहत 17 से 24 जनवरी तक शहर के अलग-अलग इलाकों में क्रमवार कीर्तन समागम होंगे। गुरुद्वारा शहीदां साहिब में 27 जनवरी को मनाया जाने वाले जन्मदिवस से पहले 25 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पांच प्यारों की रहनुमाई में निकाले जाने वाला नगर कीर्तन प्लाजा, घंटाघर चौक, जलियांवाला बाग, लक्कड़ मंडी से सुल्तानविंड गेट से होते सुल्तानविंड रोड से पत्थर वाली पार्क, शहीद उधम सिंह नगर, नामधारी धर्मकांटा, तरनतारन रोड से होते गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में समाप्त होगा। वहीं 26 जनवरी को शाम 7 से रात 9 बजे तक गुरुद्वारा श्री शहीदां साहिब में कथा वाचकों द्वारा गुरु जस गाकर संगत को निहाल किया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर हरप्रीत सिंह और उप मैनेजर जसबीर सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को शाम 7 से रात 9:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार होगा। जबकि 27 जनवरी को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा शहीदां साहिब में विशेष गुरुमति समागम और कीर्तन दरबार होगा। जबकि सुबह 10 से दोपहर 12 तक ढाडी दरबार, दोपहर 12 से 2 बजे तक कवि दरबार और 2 से शाम 4 तक श्री सुखमणि साहिब के पाठ करवाए जाएंगे। इसी दौरान शाम 4 से रात 11 बजे तक गुरु जस करेंगे। पांच प्यारों की रहनुमाई में निकाले जा रहे नगर कीर्तन के आगे आगे गतका पार्टी गतका के जौहर दिखाएंगे। बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध के लिए निगम, ट्रैफिक के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को पत्र लिखे गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *