अमृतसर | शुक्रवार को राम तलाई चौक अमृतसर में प्रधान सनी सहोता और उनकी टीम की ओर से धन धन बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव को समर्पित श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सेवा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान सनी सहोता ने कहा कि जो लंगर लगाया गया है वह बाबा दीप सिंह जी और सभी संगत को समर्पित है। हमारी प्रार्थना है कि बाबा जी हर किसी को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लव गिल शाह और उनकी पूरी टीम भी पहुंची और लंगर की सेवा की। इस समारोह में लक्की कपूर, शर्म सिंह, आरव सहोता, राजबीर कौर, प्रिया सहोता, हरप्रीत सिंह, गुलशन सहोता, पूजा, आरती, गुरप्रीत सिंह गोपी, विजय आदि विशेष रूप से शामिल हुए।


