अमृतसर| पुतली घर स्थित रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप की वेल्डिंग शॉप से सीनियर टेक्नीशियन सुभाष कुमार सेवा मुक्त हो गए। उनके सेवामुक्त होने पर सारे स्टाफ ने उन्हें विदाई पार्टी दी। इस मौके पर रेलवे वेल्डिंग शॉप के अधिकारी प्रवेश कुमार, सुखविंदर सिंह कटारिया, संजय गर्गर और श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के सदस्य दविंदर सिंह समेत रेलवे मजदूर यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह कलसी विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर हरप्रीत सिंह, जेई करमजोत सिंह, परमजीत सिंह, नीरज कुमार, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार समेत कई स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।


